रुचिका जांगिड़ की जीवनी, आयु, लम्बाई, भाई, परिवार, शिक्षा
अगर आप हरियाणवी गाने सुनना पसंद करते है तो आप ने पॉपुलर हरियाणवी सिंगर रुचिका जांगिड़ के गाने जरूर सुने होंगे। वो एक Haryanvi Singer और Model है। रुचिका जांगिड़ ने हरियाणवी इंडस्ट्री में कई सुपर हिट गाने गाये है।
रुचिका जांगिड़ 2015 से हरियाणवी इंडस्ट्री में गाने गा रही है, उन्होंने कई गानो में लिप सिंक भी की है। रुचिका जांगिड़ आज के समय में इतनी प्रसिद्द हो चुकी है कि हरियाणा के लोगो के आलावा भी पूरे देश के लोग उनके गानो को सुनते है और पसंद करते है।
अगर आप भी हरियाणवी गायक कलाकार रुचिका जांगिड़ के प्रशंसक है और उनके व्यक्तिगत व व्यावसायिक जीवन के बारे में अधिक जानने की रूचि रखते है तो इस लेख को अन्त तक जरूर पढ़े।
रुचिका जांगिड़ का शुरुआती जीवन और करियर
रुचिका जांगिड़ का जन्म 27 नवंबर 1995 को उत्तरप्रदेश के शामली गांव में हुआ था। इनको बचपन से ही संगीत का बहुत शौख था। रुचिका ने मात्र 10 साल की उम्र में ही संगीत सीखना शुरू कर दिया था। उनके माता-पिता ने संगीत सीखने और इसमें करियर बनाने में हमेशा इनका सपोर्ट किया।
रुचिका के माता-पिता ने उनको पढाई के साथ साथ म्यूजिक की क्लास भी ज्वाइन करवाई। एक बार हरियाणा से टी आर भाई रुचिका के गुरु जी से मिलने आये थे। रुचिका के गुरु और टी आर के गुरु एक ही थे उन्होंने रुचिका का गाना सुना तो उनको रुचिका की आवाज बहुत पसंद आयी। उन्होंने रुचिका से अनुरोध किया कि वो उनके लिए हरियाणवी गाने गाये।
रुचिका को हरियाणवी गानो में बिलकुल भी interest नहीं था इसलिए रुचिका ने इसके लिए मना कर दिया। लेकिन टी आर ने रुचिका से बहुत request और रुचिका को मानना ही पड़ा। रुचिका ने टी आर के साथ पहला गाना गाया। इनका पहला गाना काली पिली टोले हो था, पहला ही गाना लोगो को बहुत पसंद आया और गाना हिट हुआ।
रुचिका ने हरियाणवी में बहु काले की, लाडो, परपोज़, घूंघट बेन, कोका कोला, आँख लडग़ी, दरोगा जी और मारी जाटनी जैसे कई सुपर हिट गाने गाए और लगातार हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रीय दिखाई देती है।
रुचिका जांगिड़ का परिवार
रुचिका जांगिड़ अपने माता पिता के साथ शामली उत्तरप्रदेश में ही रहती है। रुचिका ने अपने परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है।
चिका जांगिड़ से जुड़े फैक्ट
- रुचिका मुख्य रूप से उत्तरप्रदेश से है और वो हरियाणवी गाने गाती है।
- रुचिका को बॉलीवुड गाने सुनने का शौख है।
- रुचिका का पहला गाना ही लोगो को खूब पसंद आया और ये गाना हिट रहा।
- रुचिका इतनी बड़ी सिंगर होने के बाद भी सभी कलाकार का सम्मान करती है और उनके साथ काम भी करती है।
- रुचिका अपने बहुत से हरियाणवी सांग में लिप सिंक भी करती है।
- रुचिका को डांस करना भी बहुत पसंद है।
रुचिका जांगिड के सोशल मीडिया एकाउंट्स
| इंस्टाग्राम अकाउंट | विजिट करे |
| फेसबुक अकाउंट | विजिट करे |
| ट्विटर अकाउंट | विजिट करे |
| यूट्यूब चैनल | विजिट करे |
निष्कर्ष:
रुचिका जांगिड आज भारत में ही नहीं अन्य बहुत से देशो में भी भारत और जांगिड समज का नाम रोशन कर रही है आशा करते है की वे आगे भी ऐसे ही बुलंदियां हासिल करती रहें


